फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीन की टक्कर लगने से संग्रह अमीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम ड्यूटी करने के बाद तहसील से घर लौट रहे एक संग्रह अमीन को कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अमीन को आगरा रेफर कर दिया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस आ गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खिरिया पीपर निवासी राजीव कुमार (50) तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। बुधवार की शाम करीब 6:30 वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी गांव अशोकपुर खटकानी गुप्ता ढाबा के सामने एटा की ओर से आ रही कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए, लोगों ने पुलिस के आने के बाद एंबुलेंस से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से आगरा ले जाने के दौरान रास्ते में संग्रह अमीन ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें