फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के युवाओं का सपना सेना में भर्ती होना: लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव हुलवाना में रविवार को आयोजित शहीद रामवीर की प्रथम पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के हर युवा का सपना सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का होता है। युवाओं को अपना लक्ष्य पाने के लिए कठिन परिश्रम करना आवश्यक है। देश का किसान बड़ी ही मेहनत व लग्न से देशवासियों की सेवा करता चला रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों की वजह से ही आज हम देश में चैन की सांस ले रहे हैं। वह अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की रक्षा में लगे हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि रामवीर की शहादत को हम सभी देशवासी प्रणाम करते हैं। उन्होंने सरकार से शहीद के परिवार से किए वादे पूरे किए जाने की मांग की। इस दौरान मनोज फौजदार, कुमरचंद रावत, कुंवरपाल प्रधान, बच्चू सिंह, शाकिर भाई, किशन सिंह, सुभाष, परमानंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें