फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से दो मासूमों की मौत, एक हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया से दो मासूमों की मौत, एक हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटियाली(कासगंज)। कस्बे के मोहल्ला चौक में शुक्रवार की देर शाम जिगर (3), देव(02) की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी मोहल्ले के जीतू (4) पुत्र कमल कश्यप को भी शनिवार को उल्टी दस्त होने लगे। स्थानीय चिकित्सक की सलाह पर परिजन उसे कासगंज ले गए। बालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

लक्ष्मण कश्यप के घर दो पुत्रों के बाद एक पुत्री का जन्म हुआ था। नामकरण संस्कार के बाद शुक्रवार शाम को दावत चल रही थी। लक्ष्मण के अनुसार, अचानक दूसरे नंबर के पुत्र जिगर (3) की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी-दस्त होने लगी। वे कस्बे के निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दी। उसे गंजडुंडवारा के चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने मौत घोषित कर दिया। वहीं मोहल्ला चौक निवासी के शिव सागर शर्मा के दो वर्ष के पुत्र देव को उल्टियां और दस्त होने पर घरवाले पहले निजी चिकित्सक और फिर कासगंज ले गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शिव सागर के तीन बच्चों में देव सबसे छोटा था। शिव सागर शर्मा ने बताया कि चिकित्सक ने बताया कि देव को डायरिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें