फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन का लीकेज रोकने के लिए किए गए अस्थायी इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे की डीजल पाइप लाइन का लीकेज चार दिन बाद भी नहीं मिल सका है। अब तक मिले दो लीकेज अस्थायी इंतजाम करते हुए बंद कर दिए हैं, जिससे रिसाव तो कम हो गया, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। अवकाश के चलते रविवार को खोदाई काम नहीं हो सका, लेकिन सोमवार से फिर से काम शुरू होगा। माना जा रहा है कि अभी और कई जगह लीकेज हो सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से पाइपलाइन का लीकेज ढूंढने की कोशिश चल रहीं हैं। रेलवे और आईओसी की टीमें संयुक्त रूप से लीकेज ढूंढने में जुटी हुई हैं। अब तक दो लीकेज मिल चुके हैं। जिनको सील लगाकर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। लीकेज बंद होने के बाद डीजल का रिसाव कुछ कम हो गया। रविवार को अवकाश था इसलिए टीमें काम नहीं कर पाईं। अब तक जो लीकेज मिले हैं उनको टायर का ट्यूब बांधकर लगाकर बंद किया जा चुका है। जबकि अन्य लीकेज ढूंढने की कोशिश की जा रही है। सोमवार से टीमें फिर से खोदाई करेंगी। हालांकि इतना जरूर है कि जो लीकेज बंद किए गए हैं, उससे रिसाव काफी हद तक कम हो गया है, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हो पा पाया है।
फ्यूल प्वाइंट से लेकर डिपो तक होनी है खोदाई
आईओसी की टीमें सभी लीकेज ढूंढने के लिए कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन के फ्यूल प्वाइंट से लेकर डिपो तक खोदाई करेंगी और सभी लीकेज ढूंढने के बाद ही आईओसी निर्णय लेगा कि लीकेज बंद करने से समस्या का समाधान होगा या नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

कासगंज में डीजल का रिसाव रोकने के लिए जो लीकेज ढूंढे गए उन्हें बंद करा दिया गया है। टीमें अभी कार्य कर रही हैं। सोमवार को विस्तृत जानकारी दे सकेंगे। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें