फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड ने मिलवाया अपनों से: एक साल पहले परिवार से बिछड़ गई थी मूक बधिर युवती, फिंगर प्रिंट से मिला घर

Tue, 08 Aug 2023 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

मूक बधिर युवती एक साल पहले अपनों से बिछड़ गई थी। उसे आशा ज्योति केंद्र पर रखा गया था। उसके परिवारीजनों को तलाशने के लिए उसके फिंगर प्रिंट से आधार कार्ड की डिटेल प्राप्त कर घर का पता चल सका। 
 
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में घर से एक साल पहले बिछड़ी युवती को उनके परिजन से मिलाने में आधार कार्ड मददगार बना। टीम जब युवती को फिंगर प्रिंट के लिए ले गई तो पता चला कि उसका आधार कार्ड पहले से बना है। उसी से घर का पता चला और वह परिजन से मिल सकी।
विज्ञापन

 

एक साल पहले मिली थी 

एक साल पहले एत्मादपुर पुलिस को एक युवती भटकती मिली थी। पुलिस ने उसे आगरा आशा ज्योति केंद्र पर रखा। काउंसलर अर्शी नाज ने बताया कि युवती जब यहां 29 मई 2022 में यहां आई थी। वह डरी और सहमी थी। न कुछ बोल सकती थी न ही कुछ सुन सकती थी। हम लोगों ने बहुत कोशिश की ,जिससे उसके बारे में कुछ भी पता चल जाए। पुलिस ने भी बहुत प्रयास किया। परिणाम कुछ नहीं निकला।

ये भी पढ़ें - दवा कारोबारी का परिवार मिला: तीन माह पूर्व हुए थे लापता, कार से गये थे नैनीताल; गुजरात में मिले घर के 6 सदस्य
 

ले जाया गया आधार केन्द्र 

इसके बाद युवती को मथुरा के राजकीय महिला शरणालय मथुरा भेज दिया था। वह वहीं के लोगों के साथ घुलने-मिलने लगी थी। हाल ही में युवती का आधार कार्ड बनवाने के लिए उसे आधार केंद्र ले जाया गया तो युवती के फिंगर प्रिंट लगाते ही पता चला कि युवती का पहले से ही आधार कार्ड बना है। पता मझौला जिला अलीगढ़ है। 

ये भी पढ़ें -  UP: प्रेम विवाह के 3 साल बाद ससुराल वालों की जिद, मना किया तो दामाद को पीटा, बोला- मर जाऊंगा धर्म नहीं बदलूंगा
 
विज्ञापन

आधार से लिंक मोबाइल पर किया फोन

आधार जिस मोबाइल से लिंक था उस पर फोन किया गया। बेटी के बारे में पता चलते ही मां भावुक हो गई। कुछ दिन पहले युवती को उसके मां के साथ घर भेज दिया गया। युवती की मां ने बताया कि उसके पति दिव्यांग है और बेटी भावना उनकी इकलौती बेटी है। पैसे न होने से वो लोग बेटी को ढूंढ नहीं पा रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें