फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये ने देने पर मां पर जानलेवा हमला, स्वयं को मारी गोली

विज्ञापन
कासगंज सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव खजरा में आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक पवन को उपचार के ल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के गांव खजरा में बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर मां पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसने तमंचे से स्वयं को भी गोली मार ली। घायल बेटे को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह लगभग 11 बजे की है। गांव खजरा निवासी पवन पुत्र सतीश चौहान शराब पीने का आदी है। उसने सोमवार को अपनी मां से रुपये मांगे। मां मेघश्री ने शराब के लिए रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर उसने मां के साथ जमकर मारपीट की। मां घायल हो गईं। मां की पिटाई के बाद उसने तमंचा निकालकर उसने अपने सीने में गोली मार ली।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने घायल मां का उपचार भी कराया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का प्रयास और आत्महत्या की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेघश्री के पति सतीश की दो दिन पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पवन इकलौती संतान है। मां का यही सहारा है। लेकिन इस घटना के बाद मेघश्री का दर्द बढ़ गया है।
आरोपी पवन शराब पीने का आदी है। मां से पैसे मांगे थे। मां पर पैसे नहीं थे। इस पर मां की मारपीट की और स्वयं को गोली मार ली। उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विनोद कुमार, थाना प्रभारी, सिढ़पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें