फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
-घिरोर के नगला प्राणनाथ में हमले घायल में महिला जिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला प्राणनाथ में शनिवार की रात घर के कमरे में सो रही एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपी चेहरे को ढके हुए था, उसने चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला प्राणनाथ निवासी 22 वर्षीय प्रियंका शनिवार की रात घर के कमरे में सो रही थी। रात करीब 11 एक नकाबपोश व्यक्ति कमरे में घुस आया। आते ही उसने प्रियंका पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। प्रियंका की चीख पुकार सुनकर घर के बाहर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
लोगों को जुटता देख आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोस की एक महिला ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें