सोरोंजी। रेलवे फाटक के निकट बुधवार देर सांय युवक का शव खेत में पड़ा मिला। युवक अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीरू (25) निवासी नगला भूतल अपने रिश्तेदार देवू निवासी कादरबाड़ी के साथ बाइक पर आया हुआ था। इसके बाद उसका शव रेलवे फाटक के निकट रामचंद के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने के बाद परिजन को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई अवनीश ने बताया कि युवक अपने रिश्तेदार देवू के साथ आया हुआ था, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। रिश्तेदार की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।