उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी करतूत की, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। ट्रैफिक पुलिस बुजुर्ग महिला, बच्चा सहित बोलेरो गाड़ी को क्रेन से उठाकर थाने ले गई।
मामला एटा के रोडवेज बस स्टैंड के पास का है। बताया गया है कि मंगलवार को सड़क किनारे एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। इसमें बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ बैठी थी। पति और पुत्र बाजार सामाने लेने गए थे।
इस दौरान वहां ट्रैफिक पुलिस वाले क्रेन लेकर आ गए। उन्होंने गाड़ी को क्रेन से लटका दिया। यह देखकर उसमें बैठी दादी और पोता डर गए। ऐसा न करने के लिए महिला ने पुलिस के आगे हाथ भी जोड़े।