फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में मिला दुकानदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान में मिला दुकानदार का शव
विज्ञापन

- दुर्गंध आने पर लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोरोंजी। मोहल्ला कटरा में एक बंद मकान में बिसातखाने (कॉस्मेटिक्स) के दुकानदार शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घर के भीतर से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर की जांच तो शव मिला। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं डॉग स्क्वायड व फोरेंसिंक टीम ने भी नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

कटरा मोहल्ला के निवासी श्यामलाल (52) का शव बंद मकान में मिला। वह घर पर अकेला ही रहता था। पंद्रह वर्ष पूर्व पत्नी विवाद के चलते घर को छोड़कर चली गई थी। मृतक जगह जगह आयोजित होने वाले मेलों में बिसातखाने की दुकान लगाता है। 11 जून को वह टनकपुर के मेले से दुकान लगाने के बाद वापस घर आया था। इसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकला। जब पड़ोसियों को घर से दुर्गंध उठती हुई महसूस हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के द्वारा दरवाजा तोड़ा गया। मकान में पुलिस ने प्रवेश किया तो उसका शव मिला। लोगों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। सोरो थाने के एसओ रमेश भारद्वाज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें