फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में मिली लाश, बदबू आने पर चला पता; राजस्थान की तरफ से आई थी गाड़ी

Sun, 15 Sep 2024 01:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में लाश मिली। बदबू आने पर इसका पता चला। ट्रक राजस्थान की तरफ से आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Agra News: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में मिली लाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर छह दिन से खड़े ट्रक में बदबू आने लगी। मौजूद लोगों ने देखा तो उसमें एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मामला फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में चौमा शाहपुर चौकी के निकट राजस्थान सीमा से लगे इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप का है। बताया जा रहा है कि ट्रक पर लिखे नंबरों पर सूचना देने पर ट्रक से संबंधित लोग पंजाब से आ रहे हैं। 

ट्रक राजस्थान की ओर से आया था। छह दिन से खड़ा है। ट्रक में लदा माल त्रिपाल से ढका हुआ है। सूचना पर पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ट्रक के खोले जाने के बाद ही मृतक की मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें