फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कुएं में उतराता मिला युवक का शव, पांच दिन पहले शादी में बैंड बजाने गया था, उसके बाद नहीं लौटा

Thu, 27 Apr 2023 11:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पांच दिन से लापता युवक का शव कुएं में उतराता मिला। जानकारी मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई।वह पांच दिन पहले एक शादी में बैंड बजाने गया था। उसके बाद नहीं लौटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
कुएं से शव निकालते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पांच दिन से लापता युवक का शव कुएं में उतराता मिला। खबर मिली तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना जगनेर थाना क्षेत्र के बाबा का नगला गांव की है। गांव निवासी करन (18) बैंड में काम करता था। बीती 22 अप्रैल की रात वह थाना क्षेत्र के ही भवनपुरा गांव में एक शादी सामारोह में बैंड बजाने गया था। रात करीब 12 बजे साथियों ने उसे देखा तो वह कहीं नहीं दिखा। काफी तलाश करने के बाद जब पता नहीं चला तो साथियों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। 

कुएं में पड़ा दिखाई दिया शव 

खबर पाकर परिजन भी उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस भी तलाश में जुट गई। गुरुवार की सुबह कुएं से बदबू आ रही थी। उधर से गांव के लोग निकले तो बदबू आने पर कुएं में झांककर देखा। कुएं में एक शव पड़ा दिखाई दिया।

पुलिस कर रही जांच

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव देखकर परिजन ने उसकी पहचान अपने बेटे करन के रूप में की। पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। थानाध्यक्ष अवनीत मान ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें