फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौरई टोल प्लॉजा के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरसीकरी। हाईवे पर कौरई टोल के समीप झाड़ियों में सोमवार की शाम युवक का शव मिला। कई दिन पुराने शव होने से दुर्गंध उठने से लोगों को इसकी जानकारी हुई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर एसपी ग्रामीण और थाने का फोर्स पहुंचा। फोरेंसिंक टीम ने भी आकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि रेलवे ट्रैक और सड़क के बीच झाड़ियों में शव मिला है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। जिसके कारण क्षतविक्षत भी हो गया है। चेहरे पर काला रंग भी लगा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद होटल संचालकों व अन्य लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। आसपास के लोग यही आशंका जता रहे हैं कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए टीमें लगाई जाएंगी। पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना का सच पता चलेगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें