फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान में मिला युवक का शव

Mon, 25 Nov 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के सोरों गेट स्थित मोहल्ला जयजयराम स्थित एक मकान में रविवार को युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई, जब मकान में से दुर्गंध उठने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पहुंची को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मकान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि युवक मकान में अकेला ही रह रहा था।
विज्ञापन

सोरों गेट स्थित मोहल्ला जयजयराम गली लोधियान निवासी मनोज (26) पुत्र कुंवरपाल काफी समय से अपने घर में अकेले रहता था। उसका मकान भी काफी पुराना था। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को मकान से दुर्गंध आई। इस पर लोगों में चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मनोज का शव जमीन पर पड़ा था। शव काफी पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ नगर आंचल चौहान ने बताया कि मनोज नाम का युवक घर में अकेले ही रहता था। मकान में उसका शव पड़ा हुआ मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें