फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जसूपुरा बंबा में उतराता मिला महिला का शव

Tue, 11 Jun 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सांय जसूपुरा बंबा में एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सोशल मीडिया से माध्यम से उसकी शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जसूपुरा बंबा में एक अज्ञात महिला का शव शाम 4:30 बजे उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बंबा से बाहर निकाला। शव लगभग चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। वह हरा पेटीकोट और नीला ब्लाउज पहने है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि बंबा में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव तीन या चार दिन पुराना है। महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। शव को पोस्मार्टम गृह पर सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें