फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीता घर के खंडहरों में मिला तांत्रिक का शव: फतेहपुर सीकरी स्मारक आया था घूमने, लाश की हालत देख कांप गए लोग

Wed, 05 Jul 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी के पास चीता घर के खंडहरों में बृहस्पतिवार सुबह जब सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में बृहस्पतिवार को दिल दहलाने वाली घटना घटी। घर से फतेहपुर सीकरी घूमने निकले तांत्रिक की लाश चीताघर के पास पड़ी मिली। शव की हालत इतनी खराब थी कि देखने वालों की रूह कांप गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति और देवर की हरकत: व्हाट्सएप ग्रुप पर भाई ने देखीं शादीशुदा बहन की ऐसी तस्वीरें, शर्म से झुक गईं आंखें
 

यह है मामला

विश्वदाय स्मारक फतेहपुर सीकरी  के चीता घर के खंडहरों में एक बुजुर्ग की लाश पड़ी थी। एसआईएस कंमाडर नागेंद्र सिंह ने 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। तत्काल ही थाना पुलिस को सूचना दी । मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त 62 वर्षीय यादराम पुत्र कंचन सिंह निवासी ग्राम नगला बेला थाना जगनेर के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक भगताई (तांत्रिक पूजन) का काम करता था। सूचना पर प्रभारी प्रशिक्षु आइपीएस अंशिका वर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। 

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: चमत्कारिक है ये शिवालय, तीन बार रंग बदलते हैं महादेव; जानें इस प्रसिद्ध शिव मंदिर की कहानी
विज्ञापन

ये बोले परिजन 

फतेहपुर सीकरी स्मारक क्षेत्र में टकसाल के पीछे चीताघर के खंडहरों के पीछे वृद्ध का शव जिस हालत में मिला उससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि संतुलन बिगड़ने के बाद वृद्ध ऊपर से नीचे गिर गए होंगे। अधिक रक्तस्त्राव से मौत हुई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी किसी रंजिश से इंकार किया है। 

ये भी पढ़ें- UP: सराफा कारोबारी की ऐसी क्या थी मजबूरी, दो बेटों संग मिलकर बनाया गैंग; चोरी किए 30 लाख के आभूषण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें