फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Crime: एटा में चोरों का आतंक,  कहीं घर के तोड़े ताले, तो कहीं मंदिर से चुरा ले गए घंटे

Mon, 21 Nov 2022 08:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में चोरों ने तंबाकू कारोबारी के बंद घर से लाखों की चोरी की, तो वहीं जलेसर में दो मंदिरों से 50 किलो के घंटे चोरी कर ले गए। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
एटा के राजा का रामपुर कस्बा निवासी एक बड़े तंबाकू कारोबारी के बंद घर से लाखों रुपये की चोरी हुई है। व्यापारी के पुत्र ने तहरीर देकर मुकदमा लिखाया है। हालांकि तहरीर में जेवरात और नकदी कितनी गई है इसका जिक्र नहीं किया है। कारोबारी बेटी के यहां गए थे पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। 

तंबाकू कारोबारी गजेंद्र सिंह राठौर के घर में रविवार की रात ताला तोड़कर चोर घुस गए। अलमारी आदि के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गए। सोमवार सुबह पड़ोस के मकान में रह रहे पुत्र अभिषेक राठौर ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो अंदर गया। वहां की हालत देख चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


अभिषेक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि माता-पिता अलग मकान में रहते हैं। इनके पास ही पत्नी संध्या, बहन प्रज्ञा, चाची पूनम, चचेरी बहन योगिता, छोटे भाई की पत्नी विनीता और मां प्रेमलता के जेवरात रखे थे। सभी के जेवरात चोरी हो गए हैं। चोरी गए जेवरात और नकदी की सही जानकारी पिता के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। तंबाकू कारोबारी के घर चोरी होने की खबर लगते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी, फोरेंसिक और डॉग स्क्वैड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीमें शाम तक जांच-पड़ताल करने में जुटी रही।

पूरे दिन करोड़ों की चोरी होने की चलीं चर्चाएं

तंबाकू कारोबारी के घर से करोड़ों के जेवरात और नकदी चोरी होने की चर्चाएं पूरे दिन कस्बा और आसपास चलती रहीं, लेकिन कोई नहीं बता सका कि आखिर चोरी कितनी कीमत की हुई है। शाम को तंबाकू कारोबारी ग्वालियर से लौट आए, लेकिन उन्होंने भी कुछ स्पष्ट नहीं बताया। 

देर रात तक होती रही मंत्रणा और बनती रही सूची

तंबाकू कारोबारी द्वारा निजी अधिवक्ता के साथ देररात तक मंत्रणा की जाती रही। चोरी गए जेवरात और नकदी की सूची बनती रही, लेकिन सूची न ही पुलिस को मिल सकी और न ही अन्य किसी के सामने आई। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि तंबाकू कारोबारी के घर से रविवार की रात चोरों ने घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एक तहरीर मिली है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी गए जेवरात की सूची अलग से देने की बात कारोबारी द्वारा कही गई है। 
 

 

विज्ञापन

मंदिर से घंटा चोरी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जलेसर में दो मंदिरों से 50 किलो के घंटे चोरी

थाना जलेसर क्षेत्र के ऊंचागांव में अनुभव शाह के खेतों में स्थित काली माता और भगवान भोले शंकर के मंदिर से रविवार की रात 50 किलो वजनी घंटे चोरी हो गए। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। काली माता मंदिर के महंत अनूप शाह ने बताया कि मंदिर से करीब 30 किलो के घंटे चोरी हुए हैं। चोर पानी की पाइपलाइन को भी तोड़ गए हैं। मंदिर गांव से करीब 800 मीटर दूर है। गांव से ही करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित भगवान भोले शंकर के मंदिर 20 किलो वजनी घंटे चोरी हुए हैं। इस मंदिर के महंत महेंद्र गिरी ने बताया कि सुबह मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो घंटे चोरी होने की जानकारी हुई। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि दो मंदिरों से करीब 50 किलो के घंटे चोरी हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चोरों की पहचान व तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें