फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुराल में मिला विवाहिता का शव

Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के अभयपुरा गांव में सोमवार को संदिग्ध हाल में मरी विवाहिता का शव ससुराल में मिला। विवाहिता के मामा ने पति पर फंदा लगाकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम अभयपुरा में मौत विवाहिता प्रीति (21) पत्नी अजीत की हुई। उसका शव मकान में मिला। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी उसके परिजनों को मायके ग्राम सलेमपुर जनपद कन्नौज में दी गई। सूचना पर उसके मामा सुरेश व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विवाहिता के मामला सुरेश का कहना है कि उसकी शादी आठ माह पूर्व हुई थी। सोमवार की सुबह उनकी प्रीती से बात हुई थी। इसके बाद दोपहर को उसकी मौत की सूचना उन्हें मिली। उनका आरोप है कि पति ने फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें