फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में साइको किलर का शिकार हुए शिवनाथ का शव पहुंचा गांव, मचा कोहराम

Wed, 03 Jan 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मह‌िलाएं ‌व‌िलाप करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के पलवल में सेना से रिटायर कैप्टन के हमले का शिकार हुए शिकोहाबाद के गांव छटनपुर निवासी शिवनाथ का शव सुबह उनके पैतृक गांव में लाया गया। शिवनाथ का परिवार यूपी में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में रहता था। 
विज्ञापन


शिवनाथ पलवल के पास सोना में रूप इलैक्ट्रानिक्स कंपनी में काम करते थे। 31 दिसंबर को वे परिवार साथ नए साल की खुशियां मनाने शिकोहाबाद आए थे। एक जनवरी की शाम को शिकोहाबाद से वह सोना के लिए निकले थे। 

दो जनवरी की सुबह वे पलवल बस स्टैंड पर उतरे और पलवल से सोना जाने के लिए बस स्टैंड के पास ही वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी साइको किलर सैनिक ने हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिवनाथ के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
लोहे की सरिया से जहां अन्य लोगों पर प्रहार किया वहीं शिवनाथ के सिर पर भी लोहे की सरिया मारी थी। इससे शिवनाथ की मौत हो गई। परिवार के लोगों को रात को मौत की खबर मिली। 

बुधवार को सुबह गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शिवनाथ के दो बच्चे और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं युवक की मौत से गांव में भी शोक छाया हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें