फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मैरिज होम में फंदे से लटका मिला युवका का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Mar 2022 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 45 साल के व्यक्ति का शव मैरिज होम में लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित नवरंग मैरिज होम के प्रथम तल पर बने कमरे में शनिवार को प्लंबर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला बता रही है। 

विज्ञापन


नगला सोला भोला निवासी 45 वर्षीय राजेश पत्नी कविता से काम से जाने की कहकर शुक्रवार रात 10:00 बजे घर से निकला था। रात में घर नहीं आने पर पत्नी ने उसकी तलाश की। मगर, उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह 9:00 बजे नवरंग मैरिज होम जंगले से फंदे से राजेश का शव लटका मिला। 

सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें