फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: रसोई में लटका मिला युवक का शव, पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी; परिजनों में मची चीख पुकार

Fri, 26 Jan 2024 07:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक किराये के मकान में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके साथ तीन अन्य युवक भी रह रहे थे। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
 
विज्ञापन
mainpuri news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव दुल्लापुर निवासी एक युवक ने बुधवार की देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव रसोई में फंदे पर लटका मिला। युवक शहर के मोहल्ला देवपुरा स्थित एक किराए के मकान में अपने चार साथियों के रह कर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


औंछा थाना क्षेत्र के गांव दुल्लापुर निवासी रघुनंदन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अनुज यादव वर्तमान में शहर के मोहल्ला देवपुरा स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। वहां अपने चार अन्य साथियों के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे तक सभी ने साथ बैठ कर पढ़ाई की। अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह अनुज का शव रसोई में पंखा के कुडे़ से लटका मिला। 

जानकारी होते ही साथियों में अफरा तफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ देर बाद युवक के परिजन और कोतवाली पुलिस भी आ गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद मोर्चरी भिजवाया। अनुज ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर न तो साथ रहने वाले दोस्त और न हीं परिजन के पास कोई स्पष्ट वजह है। उसकी असमय मौत से परिजन बेहद दुखी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें