सोरों (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रामचंद्र में एक खेत में युवक का शव पड़ा मिला। शव को देख परिजनों में चित्कार्र मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शव विकास (28) पुत्र हरिओम निवासी ग्राम सरोरा, थाना उझानी, जनपद बदायूं का था। वह नगला रामचंद्र में अपने फूफा अरविंद के घर पर रहता था। बुधवार की देर शाम ग्रामीणों ने उसका शव गांव के रामअवतार के खेत पर पड़ा देखा तो एकत्रित हो गए। विकास के फूफा एवं उझानी के गांव सरोरा से अन्य परिजन भी गांव पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं। वह शराब पीने का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिससे मौत का कारण पता चल सके। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।