फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के रामगढ़ निवासी योगेश (28) का शव बृहस्पतिवार की सुबह खेत के समीप पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। युवक एक दिन पहले से लापता था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर प्रेम प्रसंग के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामगढ़ गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र योगेश बुधवार को घर से निकला था, तभी से लापता था। देर तक घर नहीं आने पर उसकी तलाश की गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह गांव से ही कुछ दूर योगेश का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा।
छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पति और अन्य परिजनों का आरोप है कि योगेश के संबंध गांव की ही एक महिला से थे। जिसके चलते युवक की हत्या की गई है। पिता विजेंद्र सिंह ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर थाने में दी। जिसमें आरोप है लगाया गया है कि एक दिन पूर्व उसके बेटे को महिला के साथ घरवालों ने देख लिया था। इन लोगों ने ही हत्या कर योगेश का शव पेड़ से लटका दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निबोहरा अनुज कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर गांव रामगढ़ के महेंद्र सिंह, मलखान सिंह, नाहर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार और पवन के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें