फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। गांव पार्वतीपुरा गांव की तीन दिन से लापता महिला राखी (32) का शव बृहस्पतिवार की सुबह सरसों के खेत में पेड़ पर लटकता मिला। मायकेवालों ने पैर मुड़कर जमीन पर टिका होना बताते हुए ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राखी की मां गुड्डी देवी निवासी पुरा कनैरा ने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले राखी की शादी पार्वतीपुरा के बबलू से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे नैतिक, छोटे और सुनैना हैं। सोमवार से राखी ससुराल से लापता हो गई थी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही ससुराल के लोग खोजबीन कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह खेत की ओर गए गांव का लोगों ने उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता देखा। ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका की मां गुड्डी और बहन सपना ने बताया कि राखी के घुटने तक पैर जमीन पर टिके थे। उन्होंने ससुराल के लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मायकेवालों ने घटना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा भी किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इंस्पेक्टर बाह मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राखी का शव देख बहन सपना और मां गुड्डी बिलख पड़ीं। उन्होंने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि तीन महीने पहले भी राखी को पीटकर ससुराल के लोगों ने घर से निकाल दिया था। तब राखी को मायके से समझा बुझाकर वापस भेजा था। आरोप है कि इस बार ससुराल के लोगों ने उसे मार ही डाला।
राखी की मौत से मायकेवाले गम और गुस्से में हैं। मृतका की मां गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को ससुरालियों ने राखी को जबरन शराब पिलाई थी। पति ने फोन पर उससे बात कराई। जिसमें वह लड़खड़ाती जुबान से यही बोल रही थी कि उल्टियां हो रही हैं, छोड दो, बच्चों के लिए मुझे जिंदा रहना है। उसके बाद शाम को ससुराल के लोगों ने राखी के लापता होने की जानकारी दी थी। लेकिन उसकी चप्पलें घर पर ही मिली हैं। उन्होंने साजिश रचकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें