फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरोली में मंगलवार की शाम राजू (40) का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजू मंगलवार की शाम खेत पर जाना कहकर घर से निकला था। शाम करीब छह बजे गांव के अन्य लोग खेतों की ओर गए, तो उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी जेएस शुक्ल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों के मुताबिक राजू ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से एक पुत्र और दूसरी से एक पुत्र और एक पुत्री है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें