फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झाड़ियों में मिली महिला की लाश...कौन है मृतका, नहीं हो सकी शिनाख्त; बेटे को शिशु गृह में मिला आश्रय

Sat, 12 Oct 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एत्माद्दौला इलाके में मोती महल के पास झाड़ियों में जिस महिला की हत्या कर शव फेंका गया, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाश के पास ही मासूम बेटा बैठा हुआ था। उसे शिशु गृह में आश्रय मिल गया है।
विज्ञापन
मासूम को लोगों ने गोद में उठाया, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला इलाके में मोती महल के पास झाड़ियों में हत्या कर फेंकी गई अज्ञात महिला की लाश की शिनाख्त पुलिस नहीं कर सकी। पुलिस इस हत्याकांड के सुराग में जुटी है। महिला के पास बिलखते हुए मिले बालक को शिशु गृह भेजा गया है। बच्चा अपनी मां को याद करके रो रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को महिला पुलिस और बाल कल्याण अधिकारी ऋतु वर्मा ने बच्चे को राजकीय शिशु गृह में दाखिल कराया। शुक्रवार को वहां भी अबोध अपनी मां को याद करके रोता रहा। महिला कर्मचारी और पहले से शिशु घर में रह रहे बच्चे अबोध को चुप कराने का प्रयास करते रहे।

एसीपी छत्ता सर्किल हेमंत कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 32 वर्ष है। वह हरी साड़ी और पीला ब्लाउज पहने है। पहचान के लिए महिला की फोटो को पुलिस के वाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया है। तीन दिन तक कोई परिजन नहीं आता है तो पुलिस अंतिम संस्कार कराएगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी से नहीं मिला कोई सुराग
मोती महल और शंभू नगर के आसपास जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने इन कैमरों की तलाश की ताकि कोई सुराग मिल सके, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है। पुलिस का मानना है कि कोई व्यक्ति रेलवे स्टेशन से यहां आया होगा। उसने बच्चे को नहीं मारा है, इससे प्रतीत होता है कि हत्यारोपी कोई पति या अन्य कोई रिश्तेदार भी हो सकता है। पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें