फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पंजाब और हरियाणा में बेचा जा रहा था राशन का चावल, चार गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Oct 2024 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गरीबों के लिए आना वाला सरकारी चावल, पंजाब और हरियाणा में बेचा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सरकारी चावल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा में सरकारी चावल का भंडारण करके कालाबाजारी करने वाले चार व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लंबे समय से राशन के चावल की कालाबाजारी कर रहे थे। पंजाब और हरियाणा में इसे बेचा जा रहा था। पिछले माह इनके गोदाम से राशन का 280 क्विंटल चावल पकड़ा गया था। अब पुलिस उनके नेटवर्क तलाश रही है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि अछनेरा में 10 सितंबर को खाद्य विभाग की टीम की सूचना पर पुलिस ने अहाते में खड़े ट्रॉला से चावल के कट्टे बरामद किए थे। चालक संतोष निवासी हाथरस ने बताया कि वह गाड़ी भाड़े पर लाया था। तभी से पुलिस मनीष अग्रवाल निवासी रायभा, अछनेरा और उसके साथी सुमित इल्ले निवासी पीपलखेड़ा, खेरागढ़ की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद इस नेटवर्क से जुड़े खेरागढ़ के घनश्याम और जयकिशन को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह चावल का बड़े पैमाने पर व्यापार करते हैं। सरकारी चावल को फेरी वालों से खरीदकर, हरियाणा और पंजाब अच्छे दामों पर बेच दिया जाता है। वहीं कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सरकारी चावल को राशन कोटेदारों के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि सुमित और मनीष को खाद्यान्न माफिया बनाया जाएगा। इनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें