फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास नाले में मिला एक व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Thu, 29 Feb 2024 06:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास नाले में राहगीरों ने अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
 
विज्ञापन
नाले में मिला एक व्यक्ति का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार शाम को नाले में एक युवक का शव मिला। ये देख लोग जुट गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मृतक पेंट शर्ट पहने हुआ है। उम्र तकरीबन 40 से 45 साल है। शव 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा था। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। फोटो की मदद से मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी फोटो डाली गई। सभी थानों से लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिस स्थान पर नाला है, उसके पास से रेलवे लाइन निकलती है।
विज्ञापन


लोग पुल के नीचे से भी रेलवे लाइन पार करके दूसरी तरफ जाते हैं। आशंका है कि लाइन पार करते समय नाले में युवक गिरा होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें