पुलिस को देख भागे ससुराल वाले
थाना कागारौल की ग्राम पंचायत अकोला के मजरा नगला परमाल शुक्रवार सुबह विवाहिता का संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके बाद ससुरार वालों ने अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली। विवाहिता की लाश की चिता सजाकर, अंतिम संस्कार कर दिया। तभी मायके वालों के साथ पुलिस पहुंच गई। इस दौरान ससुराल वाले मौके से भाग निकले। पुलिस ने जलती चिता से विवाहिता के शव को निकाल लिया। अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: भाभी की बहन का कत्ल, फिर खुद को मारी गोली, जुनूनी इश्क ने उजाड़ी दो परिवारों की खुशियां; दर्दनाक तस्वीरें
दो साल पहले हुई थी शादी
विवाहिता के पिता कृष्ण मुरारी ने बताया कि बेटी ममतेश के विवाह 4 दिसम्बर 2022 को नगला परमाल निवासी चंद्रवीर चाहर उर्फ चंदू के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद से बेटी को दहेज के लिए प्रातिड़त करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद आवास पर हमले में दो केस...पुलिस नौ दिन चली अढ़ाई कोस, करणी सेना ने किया था बवाल
पंचायत के बाद भी खत्म न हुआ लालच
उन्होंने बताया कि कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ। दहेज के लिए ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।