परिजनों के अनुसार, काजल की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई है। उसके गले पर गहरे जख्म के निशान हैं और उसका शव बेड के पास जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला। काजल का रिश्ता जिला हाथरस के गांव ऐहन में पक्का हो चुका था और उसकी शादी 7 नवंबर को होने वाली थी। काजल की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें - कुणाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट: सस्ता सोना बन गया कत्ल की वजह...दोस्तों ने इतनी बेरहमी से मारा, कांप उठा कलेजा
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।