फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  कुएं में मिली 21 वर्षीय युवक की लाश, चार दिन से था लापता; दोस्तों के साथ निकला था...मिली मौत की खबर

Tue, 01 Jul 2025 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से चार दिन पहले घर से निकले युवक की लाश हाथरस के गांव नगला महासुख के पास कुएं में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। 

 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र से चार दिन से लापता हुए युवक का शव हाथरस में कुएं में मिला। वह 27 जून को दोस्तों के साथ एक्टिवा से निकला था। सीसीटीवी में युवक अकेला जाता हुआ नजर आया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। थाना हरिपर्वत में गुमशुदी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


हाथरस के  कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला महासुख के निकट बाजरा के खेतों के बीच में बने हुए एक सूखे कुएं में 21 वर्ष कुनाण प्रजापति का शव मिला है। मृतक के चाचा देवकीनंदन ने बताया कि उनका भतीजा 27 जून को सुबह घर से काम के लिए निकला था। वह पिता के साथ ही हलवाई का काम करता था। शाम तक वापस न आने पर 28 जून को उन्होंने कोतवाली हरीपर्वत जनपद आगरा में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

30 जून की रात करीब 2 बजे पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हाथरस के लिए भिजवा दिया है।  मृतक के चाचा के अनुसार कि उनके परिवार की किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी।  सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि हरीपर्वत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। वहां की पुलिस ही इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें