फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लव यू... तुम अपना ख्याल रखना: प्रेमिका के घर मिला 16 वर्षीय प्रेमी का शव, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Sun, 10 Dec 2023 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

नादान इश्क का खौफनाक अंजाम हुआ। 16 वर्षीय प्रेमी की प्रेमिका के घर फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला...
 
विज्ञापन
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में 16 वर्षीय छात्र गौतम का शव पड़ोसी के घर में फंदे पर लटकता मिला। ये सूचना गांव में तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग चीखते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके अनुसार पड़ोसी की बेटी से प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


गौतम जनता इंटर कॉलेज छिबरामऊ में 11वीं का छात्र था। सुबह फांसी के फंदे पर लटकता देख ग्रामीणों ने कमरे से शव उतारा। मामले में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए मृतक के भाई विपिन कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाएं हैं। 

बताया जा रहा है कि मृतक किशोर देर शाम गांव की ही कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी के साथ छिबरामऊ में ही नुमाइश देखने गया था, इसके बाद वो देर रात लौटा था। वहीं परिजनों ने लाल सिंह के घर वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मामले में क्षेत्राधिकार भोगांव सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। रविवार सुबह पुलिस को शव के लटके होने की सूचना मिली थी। मौके से जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें