फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किर्रा में 12वीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

Mon, 17 Feb 2025 10:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव किर्रा की रहने वाली एक 12वीं की छात्रा का शव घर से कुछ दूर खेत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजन ने बताया कि छात्रा बीमार चल रही थी। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव किर्रा की रहने वाली शिल्पी (20) शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। सोमवार की सुबह छात्रा का शव घर से कुछ दूर खेत में एक पेड़ से लटका मिला। जानकारी होने के बाद वहां परिजन व ग्रामीण पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई।
फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। परिजन की ओर से छात्रा के बीमार रहने की जानकारी दी। जब मौत की वजह के बारे में पूछा गया तो वह लोग कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। छात्रा ने खुदकुशी की है या कुछ और घटित हुआ है। इसके बारे में जानकारी करने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली फतेह बहादुर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का भी इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें