फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेट पर्यवेक्षक ने देखीं यूपी बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाएं

Mon, 17 Feb 2025 10:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
-जनपदीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते स्टेट पर्यवेक्षक, साथ में मौजूद डीआईओएस। स्रोत ​शिक्षा विभ
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शासन की ओर से जेडी राजकुमार यादव को स्टेट पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। सोमवार को उन्होंने शहर के दो राजकीय कॉलेजों का निरीक्षण किया। स्टेट पर्यवेक्षक ने जिला विद्यालय विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम और मॉनीटरिंग सेल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शासन द्वारा 24 फरवरी से शुरू होने जा रहीं यूपी बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण की जिम्मेदारी स्टेट पर्यवेक्षक को सौंपी गई है। मैनपुरी का स्टेट पर्यवेक्षक निदेशालय लखनऊ में तैनात संयुक्त शिक्षा निदेशक राजकुमार यादव को बनाया गया है। सोमवार की दोपहर बाद वे मैनपुरी पहुंचे और उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पहुंचकर यहां परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्ट्रांग रूम एक और दो का निरीक्षण किया।
इसके बाद वे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पहुंचे यहां भी उन्होंने स्ट्रांग रूम और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। अंत में वे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे यहां उन्होंने कंट्रोल रूम और मॉनीटरिंग सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार और सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम आज लेंगे बैठक
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी आज परीक्षा में लगे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिलाधिकारी दोपहर 12 बजे से केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और सचल दल के प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर एक बजे से जिलाधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ये जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें