फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एंबुलेंस चालक ने भाजपा नेता के भतीजे की लाश को ले जाने से किया मना, गिड़गिड़ाते रहे घरवाले; न आया रहम

Fri, 18 Oct 2024 06:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां निजी एंबुलेंस चालक इंसानियत तक भूल गया। अस्पताल से मोर्चरी तक लाश ले जाने से मना कर दिया। मजबूरी में परिवार के लोग  स्ट्रेचर पर लाश लेकर मोर्चरी तक पहुंचे। 
विज्ञापन
एसएन में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में निजी एंबुलेंस संचालकों की मनमानी चल रही है। भाजपा नेता के भतीजे के शव को मोर्चरी तक ले जाने से चालक ने मना कर दिया। किराया देने की बात कहने पर अभद्रता की और कहा कि यह सरकारी नहीं है, हम शव लेकर नहीं जाते। बात बढ़ने पर तीखी बहस हुई। परिजन को शव को मजबूरन स्ट्रेचर पर लेकर मोर्चरी तक लेकर जाना पड़ा।

विज्ञापन

श्यामो गांव निवासी विजय सिंह लोधी ने बताया कि वह भाजपा में श्यामो मंडल अध्यक्ष हैं। भतीजा सूरज राजपूत (24) के विषाक्त पदार्थ खाने पर 28 सितंबर को एसएन के मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था। बुधवार की देर रात मौत होने पर तड़के 4 बजे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर जाना था।

मेडिसिन विभाग के गेट के समीप निजी एंबुलेंस खड़ी थी। चालक से मोर्चरी तक शव पहुंचाने के लिए कहा तो उसने कहा कि यह प्राइवेट एंबुलेंस है। मैंने कहा कि किराया ले लो भाई...। इस पर चालक बोला कि मरे हुए लोगों को लेकर नहीं जाते। अभद्रता पर उतर आया। एक ओर निजी एंबुलेंस चालक आ गया और धक्का-मुक्की करने लगे। गेट पर ही एसएन की एंबुलेंस खड़ी थी, उसका चालक भी शव लेकर नहीं गया। स्ट्रेचर पर शव को ले जाना पड़ा।

इसकी प्राचार्य से भी शिकायत की है, मुख्यमंत्री से भी शिकायत की बात कही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सुरक्षा गार्ड को निजी एंबुलेंस पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने पर पुलिस को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

1500 रुपये किराया लेने की जांच
वक्ष एवं क्षय रोग विभाग से मरीज को रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर तक लेकर जाने के लिए 1500 रुपये किराया ले लिया था। इसकी शिकायत प्राचार्य से की, इस पर जांच की जा रही है। प्राचार्य ने बताया कि चौकड़ा निवासी अमन राघव से निजी एंबुलेंस चालक के 1500 रुपये किराया लेने के मामले में जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें