फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। सात दिन पहले अचानक घर से लापता हुए युवक का शव बुधवार को जंगल में मिला है। मृतक युवक नंदगांव पुलिस चौकी में प्राइवेट फालोवर के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव गिडोह निवासी विष्णु (42) बीती छह फरवरी की सुबह घर से खेत के लिए निकला था लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। जब पता नहीं चल सका तो परिजनों ने सात फरवरी को थाना कोसीकलां में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस मामले की जांच में ही जुटी थी कि बुधवार को लोगों ने बदनगढ़ के जंगल में एक शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि उसकी रंजिशन हत्या की गई है। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें