कासगंज। जनपद के ग्राम तबालपुर से आठ दिन पूर्व लापता हुए ग्रामीण का शव फिरोजाबाद जनपद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव जाजूमई नहर से बरामद किया गया। उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
फिरोजाबाद के गांव जाजूमई नहर से शनिवार की देर शाम एक शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की। परिजन भी ग्रामीण की तलाश करते हुए फिरोजाबाद में उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गए। उनके पुत्र राधेश्याम ने उनकी शिनाख्त पिता सतपाल के रूप में की। सतपाल (48) निवासी तबालपुर 25 दिसंबर को इंटरलाकिंग ईंट प्लांट से कार्य कर घर वापस जाते समय लापता हो गया था।
उनकी साइकिल हजारा नहर के समीप खड़ी हुई मिली थी। तभी से परिजन उनकी तलाश में जुटे थे और अनहोनी की आशंका से चिंतित थे कोतवाली कासगंज में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीण शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है।