फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में हत्या: आगरा में आरपीएफ कमांडेंट के चालक की हत्या कर शव दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 11:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक और सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। थाना सदर क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ कमांडेंट के निजी चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आगरा में हत्या: यहीं पर दफनाया गया युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) कमांडेंट के निजी चालक की उसके दोस्त ने शक के चलते हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। शराब पिलाकर हत्या करने के बाद उसके शव को ईदगाह कॉलोनी में झाड़ियों में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर गड्ढे से शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि शाहगंज के नगला छउआ निवासी नीरज (28) रेलवे में आरपीएफ के कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा की गाड़ी का निजी चालक था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 25 जून को ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटा था। इसके बाद से ही वह उसकी तलाश कर रहे थे। सुराग नहीं लगने पर सदर थाने में नीरज की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने नीरज की कॉल डिटेल निकाली। इसमें 25 जून को उसकी सदर के सोहल्ला निवासी विनोद से बातचीत हुई थी। 

पुलिस को छानबीन में पता चला कि नीरज आखिरी बार विनोद के साथ देखा गया था। इस पर विनोद को पकड़कर पूछताछ की गई तो गुमराह करने की कोशिश करने लगा। कई घंटे चली पूछताछ के बाद उसने नीरज की हत्या करना कबूल किया। विनोद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह रेलवे अधिकारियों के यहां दूध देता है। इस दौरान तीन साल पहले उसकी दोस्ती नीरज से हो गई। नीरज उसके घर पर आने लगा था। घर में महिलाओं से बातचीत करने पर उसे नीरज पर शक हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद ने पुलिस को बताया कि नीरज उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। इस पर उसे 25 जून की शाम को ड्यूटी खत्म करने के बाद साथ में शराब पीने के बहाने बुलाया था। उसे नार्थ ईदगाह रेलवे कॉलोनी में झाड़ियों में लेकर गया। वहां शराब पिलाने के बाद सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद फावड़े से झाड़ियों में ही गड्ढा खोदकर नीरज की लाश को दबा दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है।

शव गलाने के लिए डाला 10 किलोग्राम नमक
आरोपित विनोद ने पुलिस को बताया कि शव को दबाने के बाद उसे जल्दी गलाने के लिए 10 किलोग्राम नमक डाल दिया था। वह रविवार को घटनास्थल पर गया था। 

पुलिस ने खंगाला तालाब
विनोद ने पुलिस को बताया था कि उसने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और फावड़े को पास के तालाब में फेंक दिया था। इस पर पुलिस ने कई घंटे तालाब को खंगाला, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला।

विनोद के बयान पर परिजनों को नहीं भरोसा
विनोद द्वारा पुलिस को बताई गई अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग की कहानी पर नीरज के परिजनों को यकीन नहीं है। उनका पुलिस से कहना था कि नीरज मिलनसार था। वह सबसे हंसी मजाक करता था। इसलिए विनोद को उस पर शक हो गया होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें