फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिरोजाबाद में मां की हत्या कर दो बेटियों ने लगाई फांसी, बंद दरवाजे को तोड़कर निकाले शव

Sun, 06 Jun 2021 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

नारखी थाना इलाके के गांव नारखी धौकल में शनिवार शाम को एक घर के अंदर दो युवती और एक महिला का शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। युवतियों का शव फंदे पर लटका हुआ था। जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक घर में मां और दो बेटियों के शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नारखी धौकल में मां की हत्या कर दो बहनों ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। 

घर के अंदर दोनों युवतियों के शव फंदे पर लटके हुए थे, जबकि उनकी मां का शव जमीन पर रक्तरंजित अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र के गांव नारखी धौकल निवासी वेदराम के घर से शनिवार देर शाम शवों के सड़ने की दुर्गंध महसूस हुई। दुर्गंध की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर नारखी थानाध्यक्ष केके तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया तो वहां की स्थिति देख पुलिस भी दंग रह गई। घर के अंदर वेदराम की पत्नी विमला देवी उर्फ विमलेश का शव जमीन पर पड़ा था जिनकी हत्या सिर में वजनदार वस्तु से प्रहार करके की गई थी। 
विज्ञापन

वहीं वेदराम की पुत्री रेनू (20) और ममता (24) के शव एक ही स्थान पर लटके हुए थे। घर के अंदर तीन शवों को देख थानाध्यक्ष नारखी केके तिवारी ने घटना की जानकारी एसएसपी अशोक कुमार व एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र को दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि वेदराम की बेटियों ने ही मां की हत्या कर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

वेदराम के तीन बेटे भी हैं जो फिरोजाबाद में अलग-अलग स्थान पर रहते हैं। वेदराम शाहजहांपुर में काम करता है। पिछले पांच दिनों से ग्रामीणों ने वेदराम की दोनों पुत्रियों के साथ उसकी पत्नी को भी नहीं देखा था, इसलिए यह प्रतीत हो रहा है कि घटना चार से पांच दिन पुरानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें