फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भीम नगरी मैदान में तीन साल से फेंके जा रहे मृत पशु, दुर्गंध से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। ग्राम पंचायत देवरेठा के पास स्थित नवनीत नगर कॉलोनी के सामने भीम नगरी मैदान में पिछले तीन साल से मृत पशु फेंके जाने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने डीएम से सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नवनीत नगर कॉलोनी निवासी अचल शर्मा ने बताया कि असामाजिक तत्व लगातार मृत पशुओं को मैदान में फेंक जाते हैं। इससे मैदान में गंदगी का अंबार लगा है और आसपास के क्षेत्र में तीव्र दुर्गंध फैल रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मैदान से मृत पशुओं को तत्काल उठवाने और पूरे परिसर की सफाई कराने की मांग की है। मांग करने वालों में अमित रावत, जेपी लवानिया, सुरेश चंद शर्मा, राजेंद्र सिंह, बोहरन सिंह, अनिल तिवारी आदि लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें