फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल व्यवस्थाः एक लाख छात्रों को डिग्री नहीं दे पाया डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

Sun, 13 Oct 2019 03:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 98 हजार छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इनकी डिग्री अभी तक तैयार नहीं हुई है, जबकि इनको दीक्षांत समारोह से पहले ही डिग्री मिल जानी चाहिए थी। ऐसे में इस सत्र के छात्रों को भी डिग्रियों के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काटने होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दीक्षांत समारोह: बेटियों पर बरसा 'सोना', 11 पदक पाकर हरियाणा की आकांक्षा बनीं 'गोल्डन गर्ल'

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 98181 छात्रों के लिए आयोजित किया। इसमें समारोह में शामिल होने वाले 202 मेधावियों की डिग्री तैयार कर दी गईं, लेकिन अभी तक बीते सत्र के लगभग 98 हजार छात्रों की डिग्री तैयार कर कॉलेजों में नहीं भेजी हैं। इसमें स्नातक के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


यह संख्या करीब 85 हजार है। परास्नातक के छात्रों की संख्या लगभग 13 हजार हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत परास्नातक के छात्रों के लिए है, डिग्री न मिल पाने के कारण यह उच्च शिक्षा में किसी अन्य संस्थान में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पीआरओ डॉ. जीएस शर्मा ने बताया कि छात्रों की फीस न आने और फार्म में मिली त्रुटियों की वजह से डिग्री नहीं बन पाई हैं। बाकी के छात्रों को दिसंबर तक सभी की डिग्री उपलब्ध करा दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें: दीक्षांत समारोहः कभी गेट पर ही रोक दिए थे 'कदम', अब खुद बनीं 'गोल्डन गर्ल', देखें तस्वीरें

छात्र नेता आफताब कुरैशी का कहना है कि समारोह तभी आयोजित होता है, जब उस सत्र की सभी छात्रों की डिग्री तैयार होकर उन्हें उपलब्ध करा दी जाएं। इस तरह से छात्र फिर अपनी डिग्री के लिए परेशान होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें