फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः ट्रेन की चपेट में आए श्रमिक, दो महिलाओं की मौत, दो घायल

Sun, 15 Mar 2020 04:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मजदूरी करने के लिए कानपुर से आए मजदूरों में से चार मजदूर ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जीआरपी ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में चारों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मजदूरों के अन्य साथी शवों का पोस्टमार्टम न कराकर और घायलों को लेकर एंबुलेंस से कानपुर के लिए रवाना हो गए।
 
कानपुर के थाना रियोना क्षेत्र अंतर्गत गांव पट्टीपुरवा निवासी कुंवरपाल (45) पुत्र सूरज व छोटेलाल (62) पुत्र सुम्मेर सिंह, कमलादेवी (45) पत्नी रामबाबू और सोनावती (45) पत्नी रामकिशन निवासी मिलिकिया गोकुलपुरवा अकबरपुर कानपुर अपने अन्य साथियों के साथ ट्रेन द्वारा शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर उतरने के बाद सभी मजदूर ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही मालगाड़ी की चपेट में उक्त चारों लोग आ गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में महिलाओं की हालत ज्यादा नाजुक थी। हादसे के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर अस्पताल आई।

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कमलादेवी (45) और सोनावती (45) को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद साथी मजदूरों में कोहराम मच गया।

हादसे की जानकारी होते ही मृतक महिलाओं के परिवार में चीखपुकार मच गई। महिलाओं के साथ आए उनके परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये शव एंबुलेंस से कानपुर अपने गांव ले गये। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें