फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस से पहले: आगरा में दो बहनों से छेड़छाड़, भाई को पीटा...बाजार जा रही विवाहिता का खींचा दुपट्टा

Fri, 07 Mar 2025 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला दिवस के अवसर पर आगरा में दो दुस्साहसिक वारदातें हुईं। दो बहनों से छेड़खानी की गई। शिकायत करने पर भाई को पीट दिया गया। वहीं बाजार जा रही महिला का दुपट्टा खींचा गया।  पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। 
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला दिवस से पहले दो बहनों सहित तीन के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए। सगी बहनों को एक युवक परेशान कर रहा है। इस कारण उन्होंने काॅलेज जाना बंद कर दिया। उधर, महिला का बाजार जाते समय शोहदे ने दुपट्टा खींच लिया। पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


युवतियों के पिता ने केस दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि मोहल्ले का भोला काफी समय से एक बेटी को परेशान करता आ रहा है। रास्ते में रोक लेता है। अश्लील हरकत करता है। उन्होंने कई बार युवक की मां से शिकायत की। मगर, उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इस कारण दोनों बेटियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया।

20 जनवरी को एक बेटी बाजार जा रही थी। इस दाैरान भोला ने छेड़छाड़ की। बेटी भाई को लेकर आरोपी के घर गई। मगर, उन्होंने गाली-गलाैज की। बाद में मारपीट कर भगा दिया। वह बदनामी के डर से कुछ नहीं बोले। 2 मार्च को बेटियां बाजार से घर आ रही थीं। तभी भोला ने हाथ पकड़कर खींचा। शोर सुनकर आए लोगों ने बचा लिया। भोला ने धमकी दी कि वह तेजाब डाल देगा। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


उधर, दूसरा मामला भी शाहगंज क्षेत्र का है। तीन मार्च को महिला सब्जी लेने जा रही थी। रास्ते में चंद्रवीर नामक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर दुपट्टा खींच लिया। वह घर की तरफ भागकर आईं। मगर, युवक पीछा करता रहा। उन्होंने पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस को बताने पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर पीड़िता ने डीसीपी से शिकायत की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एसीपी लोहामंडी का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें