फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी लखौरा के शिक्षक हरिश्चंद्र को मिला भोपाल में सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौरा में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान ने जिले का नाम रोशन किया है। भोपाल में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्हें हिंदी साहित्य में राष्ट्रीयता विषय पर संवाद करने के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

अलट बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल और साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन नई दिल्ली के सौजन्य से भोपाल मध्य प्रदेश में शनिवार को हिंदी साहित्य में राष्ट्रीयता विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। संगोष्ठी में जनपद से कुरावली विकास खंड के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौरा के सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह चौहान ने प्रतिभाग किया। उन्होंने राष्ट्रीयता और शिक्षा विषय पर विचार रखे। इसके लिए उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। हरिश्चंद्र सिंह चौहान की सफलता पर जिले के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है। हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति प्रो. खेम सिंह डेहरिया और मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक अशोक कडेल ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें