फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: पेंटर की बेटी ने रचा इतिहास, आगरा में काजल बनीं जिला टाॅपर; 12वीं में हासिल किए 94.80% अंक

Thu, 23 Apr 2026 08:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में आगरा की बेटी काजल ने इतिहास रच दिया। काजल ने 12वीं में 94.80% अंक हासिल कर जिले में टाॅप किया है। 
विज्ञापन
काजल ने किया 12वीं में टाॅप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में आगरा में बेटियों का दबादबा रहा। 10वीं में विंदेश ने तो 12वीं में काजल ने जिले में टाॅप किया। बेटियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए सफलता का परचम लहराया।
विज्ञापन


पेंटर की बेटी ने किया इंटर टॉप
आगरा में इंटरमीडिएट की परीक्षा में श्रीमती बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा काजल कुमारी ने 94.80% अंक हासिल कर पूरे जिले में टॉप किया है। काजल के पिता एक साधारण पेंटर हैं। अभावों के बावजूद बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। पेंटर पिता की बिटिया हाईस्कूल की परीक्षा में भी जिले की तीसरी टॉपर रहीं थीं।

श्रीमती भगवती देवी जैन कन्या इंटर कॉलेज की विज्ञान वर्ग की छात्रा काजल ने हिंदी और इंग्लिश में 97-97 अंक प्राप्त किए हैं तो केमिस्ट्री में 95, मैथ्स में 94 और फिजिक्स में 91 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 500 में से 474 अंक प्राप्त कर कुल 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। काजल बताती हैं कि स्कूल और ट्यूशन के अलावा वह नियमित 3 से 4 घंटे सेल्फ स्टडी को देती थीं। काजल के पिता प्रेमदत्त और मां कमलेश देवी बेटी की उपलब्धि पर गदगद हैं। 
विज्ञापन


काजल अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई के साथ अपने शिक्षकों को देती हैं। बताती हैं कि स्कूल की शिक्षिकाओं ने उन्हें हमेशा सहयोग दिया, किसी भी विषय में समस्या आने पर उन्होंने स्कूल या मोबाइल पर शिक्षकों की मदद मांगी तो तत्काल उनकी समस्या का समाधान किया गया। तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की काजल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के माध्यम से देश की सेवा करना चाहती हैं। कहती हैं कि अब जबकि 12वीं का परिणाम आ चुका है तो वह स्नातक में प्रवेश लेने के साथ ही एनडीए की तैयारी करेंगी। कहती हैं 12वीं के बाद अधिकारी बनकर देश के लिए योगदान देने का यह सबसे अच्छा माध्यम है।


आगरा को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान: डीआईओएस
आगरा के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने सफल छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल का औसत पास प्रतिशत 90% है, जिसके सापेक्ष आगरा का रिजल्ट शानदार 95% रहा है। इंटरमीडिएट में भी प्रदेश का औसत 80% है, जबकि आगरा का रिजल्ट 83% रहा है। प्रदेश की हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में आगरा के दो मेधावियों ने जगह बनाई है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के टॉप-10 बच्चों के औसत अंकों के आधार पर आगरा जनपद को पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

 
विज्ञापन

आगरा में 12वीं के टाॅप-10 स्टूडेंट
1. काजल कुमारी- 94.80% (श्रीमती बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज आगरा)
2. अंजलि-  93.80% (श्री नरायन इंटर कॉलेज जऊपुरा आगरा।)
3. जतिन कुमार- 92.40% (गणपति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा)
4. सपना- 91.80% (एसबी देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला देवहंस फतेहाबाद)
5. राधिका- 91.60% (एसएम इंटर कॉलेज फतेहाबाद।)
6. अभय प्रताप सिंह धाकरे- 91.20% (एसबी देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला देवहंस फतेहाबाद)
6. आराध्या वर्मा- 91.20% (एसबी देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला देवहंस फतेहाबाद)
7. खुशी जैन- 90.80% (एसएस एडी जी महाराज इंटर कॉलेज डौकी आगरा)
7. याशिका- 90.80% (श्री गोपाल सिंह इंटर कॉलेज मुड़ी चौराहा आगरा।)
7. महिमा वर्मा- 90.80% (श्रीमती किरन देवी इंटर कॉलेज फतेहाबाद आगरा)
7. दक्ष कुशवाह- 90.80% (पीएस इंटर कॉलेज भोल पुरा, कुंडौल, आगरा)
8. गगन शर्मा- 90.60% (गणपति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा।)
8. नमन दुबे- 90.60% (गणपति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा।)
9. जतिन कुमार- 90.20% (श्रीमती वैजयंती देवी इंटर कॉलेज गढ़ी भदौरिया आगरा।)
10. प्रशांत शर्मा- 90.00% (गणपति विद्या मंदिर आगरा।)
10. लता- 90.00% (श्री नरायन इंटर कॉलेज जऊपुरा आगरा।)
10. मुस्कान कुशवाह- 90.0% (पी एस इंटर कॉलेज कुंडौल आगरा।)

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें