आगरा के दयालबाग स्थित मंगलम एस्टेट में बहू पर वृद्ध सास की कमर की हड्डी तोड़ देने का आरोप लगा है। मामले में जतिन कालरा ने अपनी पत्नी शिवांगी के खिलाफ थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जतिन ने बताया कि 4 नवंबर को वह कानपुर जा रहे थे। रास्ते में मां का फोन आया। उन्होंने बताया कि शिवांगी ने पिटाई कर धक्का दे दिया, जिससे उनकी कमर की हड्डी टूट गई है। मां अस्पताल में भर्ती हैं।
आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों के कहने पर यह घटना की। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।