फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मोबाइल पर पता चल जाएंगी कमिश्नरेट अदालतों की तारीखें, लॉन्च किया सीसीएमएस पोर्टल

Thu, 15 Aug 2024 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

 पुलिस आयुक्त ने सीसीएमएस पोर्टल लॉन्च किया है। अब मोबाइल पर पता चल जाएंगी कि कमिश्नरेट अदालतों की तारीखें कब हैं। प्रदेश में पहली बार नई व्यवस्था लागू हुई है।

 
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट की अदालतों में अब लोगों को तारीखों की जानकारी एक क्लिक पर मोबाइल पर ही मिल जाएगी। वाद की स्थिति का भी पता कर सकेंगे। अदालतों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पुलिस आयुुक्त जे रविन्दर गौड ने कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरूआत की। बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पोर्टल और वेबसाइट को लॉन्च किया गया।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम जनता की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। वर्तमान में पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्तों को मिलाकर 19 कोर्ट हैं, जिनमें 10 हजार वाद चल रहे हैं। इनसे 50 हजार लोग जुड़े हैं।

इनसे जुड़े हर किसी व्यक्ति को अपने वाद की तारीख जाननी होती है। पुलिस को भी पता करना होता है कि किसी व्यक्ति का शांतिभंग में कितनी बार चालान हुआ है। जमानतदार कौन हैं। उन्होंने पहले कितनी बार जमानत ले ली है। अतिक्रमण करने पर किसको नोटिस दिया गया है, गैंगस्टर के मामले में क्या चल रहा है? इसको देखते हुए डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य सिंह ने सीसीएमएस तैयार किया है।
विज्ञापन


पोर्टल पर लोगों को अपने वाद से संबंधित जानकारी मिल जाएगी। पुलिस फर्जी जमानतदारों पर भी शिकंजा कस सकेगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी यातायात सैयद अली अब्बास सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसे करेगा काम
- https://ccms.agrapolice.in
- QR कोड को अपने फोन के कैमरे से स्कैन करके।
- agrapolice.in पर जाएं। सर्विस विकल्प को चुनें। सिटीजन सर्विसेज में दी गई सीसीएमएस और आगरा पुलिस की अन्य सेवाओं का लाभ भी नागरिक उठा सकते हैं।

रियल टाइम निगरानी भी
सीसीएमएस पोर्टल के माध्यम से न्यायालय पुलिस अधिकारी लंबित मामलों की रियल टाइम निगरानी कर सकेंगे। इसका पूरा ब्योरा रजिस्टर में भी दर्ज किया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से रिकाॅर्ड्स भी ऑनलाइन हो जाएगा। अधिकारी इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें