जिन काॅलेज में 20 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। वहां प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्वयं के (सेल्फ) केंद्र पर ही कराई जाएंगी। जिन महाविद्यालयों में छात्र संख्या 20 से कम है, उनकी प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं पूर्व निर्धारित नोडल केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में संचालित प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं की तिथि बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले सभी महाविद्यालयों को 31 दिसंबर तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभिन्न महाविद्यालयों से आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के चलते अब परीक्षा तिथि बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, विवि की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा समिति की ओर से पहले ही बता दिया गया है कि जिन महाविद्यालयों में संबंधित विषय में 20 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। वहां प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्वयं के (सेल्फ) केंद्र पर ही कराई जाएंगी। ऐसे महाविद्यालयों में परीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
जल्द परीक्षकों के नाम संबंधित महाविद्यालयों की लॉगइन आईडी पर अपलोड कर दिए जाएंगे। वहीं जिन महाविद्यालयों में छात्र संख्या 20 से कम है, उनकी प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं पूर्व निर्धारित नोडल केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी। आगरा मंडल में बनाए गए नोडल केंद्रों पर परीक्षाएं नोडल प्रभारियों के निर्देशन में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
आगे बढ़ाई जा सकती है तिथि
सभी विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए और आवासीय परिसरों में परीक्षा चलने के कारण प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि में जल्द औपचारिक निर्णय लिया जा सकता है। तिथि आगे बढ़ाई जा सकती हैं। -प्रो. अनिल गुप्ता, समन्वयक प्रयोगात्मक परीक्षा