फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: श्रीकृष्ण के विग्रह जामा मस्जिद में दबे होने के मामले में बढ़ी तारीख, अब इस दिन होगी सुनवाई

Fri, 02 Feb 2024 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण विग्रह के केस संख्या-659/2023, श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि में सुनवाई की तिथि छह फरवरी निर्धारित की गई है, जिस पर वाद की पोषणीयता पर सुनवाई होगी।
 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लघुवाद न्यायालय में विचाराधीन योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण विग्रह मामले में  सुनवाई की तिथि टल गई है। सुनवाई के लिए अगली तारीख 6 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


केस में वादी व अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय ने वाद की पोषणीयता पर सुनवाई की तिथि नियत की थी, जिसे अब बढ़ाकर छह फरवरी कर दिया गया है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाद की विपक्षी संख्या- 2 जामा मस्जिद ने वादपत्र को खारिज करने के लिए आदेश 7 नियम 11 सीपीसी के अधीन प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर पिछली सुनवाई की तिथि चार जनवरी को वादी पक्ष की तरफ से आपत्तियां दाखिल कर दी गयी थी।

विपक्षी जामा मस्जिद पक्ष ने बीच में रिजॉइंडर पत्रावली में दाखिल करने की प्रार्थना न्यायालय से की थी। न्यायालय ने अनुमति प्रदान कर दी, लेकिन आज तक जामा मस्जिद पक्ष ने रिजॉइंडर दाखिल नहीं किया और न ही उसकी प्रति वादी पक्ष को उपलब्ध करवाई।  
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि संस्कृति सेवा ट्रस्ट बनाम इंतजामिया कमेटी के केस की सुनवाई की तिथि, जिसपर अगली सुनवाई की तिथि 12 फरवरी लगाई गई है। योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण विग्रह के केस संख्या-659/2023, श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि में सुनवाई की तिथि छह फरवरी निर्धारित की गई है, जिस पर वाद की पोषणीयता पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें