आगरा। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए 154 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी गई है। अब कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, परीक्षाएं फरवरी में प्रस्तावित हैं। स्कूल में कार्यरत शिक्षकों की पूरी डिटेल यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) पोर्टल पर फीड की जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि शिक्षकों की पूरी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। इसमें उनके शैक्षिक दस्तावेज, स्कूल में नियुक्ति की तिथि, बैंक डिटेल, आधार कार्ड आदि की जानकारी फीड करनी होगी। अगर किसी शिक्षक के दस्तावेजों में विसंगति हुई तो उसकी फीडिंग नहीं होगी। गत वर्ष साढ़े छह हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें ढाई हजार शिक्षक परिषदीय स्कूलों के थे।